Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

बारिश के बीच पंजाबियों के लिए बड़ी खबर, ब्यास नदी की बाढ़ से टूट सकता है यह बांध

37

सुल्तानपुर लोधी :  बाढ़ के बीच सुल्तानपुर लोधी से बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। आपको बता दें कि सुल्तानपुर लोधी का ज्यादातर इलाका पहले ही बाढ़ की चपेट में आ चुका है। इस बीच, सुल्तानपुर लोधी के गांव खिजरपुर के अग्रिम बांध के कटाव से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ब्यास नदी इस अग्रिम बांध का कटाव करती हुई दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि सुल्तानपुर लोधी के खिजरपुर के पास अग्रिम बांध टूटने की कगार पर पहुंच गया है। यह बांध कभी भी टूट सकता है। ब्यास नदी के कटाव से 5000 एकड़ फसलें सहित बाजा, गांव अमृतपुर आदि और सरकारी स्कूल खतरे में पड़ गए हैं। हालांकि 15 गांवों के लोग पिछले 33 दिनों से बांध को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं मौसम और ब्यास नदी का प्रभाव उनकी मेहनत पर पानी फेरता नजर आ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.