Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IIT Bombay Student Death: साहिल वाकोडे की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, क्राइम ब्रांच के लिए आईफोन... Dholpur Court Action: धौलपुर कोर्ट की सख्त कार्रवाई, 3 दिन अवैध हिरासत में रखने पर थानाधिकारी और जां... UP Assembly Election 2027: पश्चिमी यूपी में दल-बदल की राजनीति तेज, सपा-कांग्रेस में शामिल हुए कई दिग... Jaisalmer Crime News: पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घ... MP Tribal Rights Dispute: जनजातीय मंत्री दुर्गादास उइके ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; PCCF के आदेश क... Jammu and Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उमर अब्दुल्ला बोले- ... Election Commission Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्याप... Sangrur Crime News: संगरूर में खौफनाक वारदात, इंस्टाग्राम प्रेमी के चक्कर में मां ने 3 मासूम बच्चों ... Indore Gorilla Piyush Parmar Story: दिन में 25 किलो का 'गोरिल्ला' बन मनोरंजन, रात में पुलिस भर्ती की... Punjab School Education: पंजाब में अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक, शिक्षा विभाग ...

बाढ़ के बीच सलमान खान ने थामा पंजाबियो का हाथ! कई गांवों को लेगें गोद

25

फिरोजपुर : पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सलमान खान आगे आए हैं। उनकी फाउंडेशन ने बाढ़ राहत के लिए 5 किश्तियां भेजी है। आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और पंजाब टूरिज्म के चेयरमैन दीपक बाली ने बाढ़ प्रभावित फिरोजपुर गांव का दौरा किया और सलमान खान की एनजीओ द्वारा भेजी गई किश्तियां प्रशासन को सौंपी गई। इनमें 2 किश्तियां फिरोजपुर बॉर्डर पर जिला प्रशासन को सौंपी गई जबकि बाकी 2 किश्तियों को राज्य भर में रेस्क्यू ऑप्रेशन में इस्तेमाल किया जाएगा।

बाली ने यह भी कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद, सलमान खान की फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन हुसैनीवाला से लगी सीमा पर कई गांवों को गोद लेगी। गौरतलब है कि पंजाब में लगातार बारिश और बांधों के टूटने से आई बाढ़ ने अब तक भारी तबाही मचाई है। प्रशासन और सेना राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है, वहीं मदद के लिए कलाकारों का आगे आना पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण साबित हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.