Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रूस के निशाने पर जेलेंस्की के मंत्री! रिहाइशी इलाके में ड्रोन-मिसाइल से ताबड़तोड़ हमला

41

रूस ने रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित मंत्रिपरिषद भवन पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं. इसके बाद मंत्रिपरिषद भवन की छत से धुआं उठते देखा गया. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं. इस इमारत में मंत्रियों के घर और कार्यालय दोनो हैं. रूसी हमलों में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हुई, 18 लोग घायल हैं.

रूस ने कीव में बड़े पैमाने पर मिसाइलें दागी हैं. राजधानी में सरकारी मुख्यालय समेत कई रिहायशी इमारतों में आग लगी है. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले की शुरुआत शहर पर ड्रोन हमलों से हुई और उसके बाद मिसाइल हमले हुए. रूस अब तक सरकारी इमारतों को निशाना बनाने से बचता रहा है. माना जा रहा है कि रूस अब यूक्रेन पर हवाई हमले बढ़ाने वाला है.

शांति वार्ता की उम्मीद खत्म

रविवार को बीते 2 हफ्ते में कीव पर दूसरा सबसे बड़ा हमला हुआ है. अब दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की उम्मीदें कम होती जा रही हैं. डार्नित्स्की में एक रिहायशी इमारत की 2 मंजिल में आग लग गई. कीव के पश्चिमी स्वियातोशिन्स्की जिले में भी 9 मंजिला इमारत मिसाइल हमलों की वजह से आग की चपेट में आ गई.

मेयर विटाली मालेत्स्की ने बताया कि यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर में दर्जनों ब्लास्ट हुए हैं, जिससे कुछ इलाकों की बिजली सप्लाई रुक गई है. मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ ओलेक्सांद्र विल्कुल ने बताया क्रिवी रिह में हुए रूस ने ट्रांसपोर्ट और शहरी ढांचे को निशाना बनाया. दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा में रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है.

पोलैंड ने अपने विमान सक्रिय किए

रूस ने हमलों को लेकर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. दोनों पक्ष जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार करते हैं. इसके बावजूद जंग में हजारों नागरिकों की मौत हुई है. उधर, पोलिश आर्म्ड फोर्सेज का कहना है कि पश्चिमी यूक्रेन पर हवाई हमलों का खतरा मंडरा रहा है, इसलिए हवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने अपने विमान सक्रिय कर दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.