Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

सिर्फ एक क्लिक में घर बैठे जानें आधार कार्ड असली है या नकली! अपनाएं ये आसान स्टेप्स

33

आधार कार्ड आज के समय में पहचान का सबसे अहम डॉक्यूमेंट हो गया है. बैंक से लेकर सिम कार्ड और नौकरी तक हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. लेकिन इसमें समस्या तब आती है जब कोई नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल करता है.

अक्सर लोग आधार कार्ड को देखकर ही मान लेते हैं कि ये सही है, जबकि इसकी जांच करना बेहद जरूरी है. इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि आप आधार कार्ड वेरिफिकेशन घर बैठे ही कर सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री में. चलिए आपको इसके प्रोसेस के बारे में विस्तार से बताते हैं.

UIDAI वेबसाइट से वेरिफिकेशन

  • आपको आधार कार्ड वेरिफिकेशन के लिए सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर uidai.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद वहां पर आपको My Aadhaar सेक्शन में जाकर Verify Aadhaar Number का ऑप्शन चुनना होगा.
  • इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को डालना होगा.
  • वेरीफाई बटन पर क्लिक करते ही आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आधार नंबर एक्टिव है या डिएक्टिव.
  • अगर आधार एक्टिव दिखता है, तो इसका मतलब है कि कार्ड असली है और मान्य है.

mAadhaar ऐप से कैसे करें वेरिफिकेशन

  • UIDAI की ओर से mAadhaar नाम का एक मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया गया है. इसमें वेरिफिकेशन के दो तरीके दिए गए हैं:
  • Verify Aadhaar Number- इसमें आपको आधार संख्या डालकर वेबसाइट की तरह वेरिफिकेशन करना होता है.
  • QR Code Scan- हर आधार कार्ड पर एक QR कोड प्रिंट होता है. mAadhaar ऐप से इसे स्कैन करके भी आधार की सच्चाई जानी जा सकती है.

फ्री और आसान सुविधा

आधार कार्ड वेरिफिकेशन की ये सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है. चाहे आप वेबसाइट का इस्तेमाल करें या mAadhaar ऐप का, दोनों तरीकों से मिनटों में आधार की सच्चाई आपके सामने होगी.UIDAI की ये सुविधा न केवल आपको सुरक्षित बनाती है, बल्कि किसी भी संभावित धोखाधड़ी से भी बचाती है. अब सिर्फ एक क्लिक या स्कैन से आप जान सकते हैं कि आपका आधार असली है या नकली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.