उत्तर प्रदेश में इन दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों का यह प्रदर्शन बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ था. जहां एलएलबी कोर्स की मान्यता और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के सस्पेंशन को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया. इसी के बाद छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ. लाठीचार्ज के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और मामले ने तूल पकड़ लिया है. इसी के बाद अब एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से सवाल पूछे. उन्होंने कहा, शिक्षा माफिया को मिट्टी में कब मिलाएंगे?
श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठी चार्ज होने के मामले में एबीवीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एबीवीपी राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.