Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

रंजीत सागर डैम से छोड़े पानी ने मचाई तबाही, बढ़ी लोगों की मुसीबतें, दोपहर 1 बजे…

30

गुरदासपुर: रंजीत सागर डैम की झील में जल स्तर 527 मीटर के पास पंहुचने के कारण रंजीत सागर डैम प्रबंधकों ने डैम से 1 लाख 50 हजार क्यूसिक पानी के निकास का निर्णय लेकर डैम के सभी गेट खोल दिए हैं। बेशक डैम प्रबंधक डैम से पानी का निकास कर अधिक से अधिक बिजली पैदा कर रहे हैं,पंरतु पानी निकास के चलते रावी दरिया के किनारे बसें गांवों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंधी इकट्ठी की गई जानकारी के अनुसार रंजीत सागर डैम की झील में जल स्तर 526.800 मीटर पंहुच गया है। जो लगभग खतरे के निशान पर पंहुच गया है। क्योंकि झील में 527 मीटर तक जल स्तर का पहुंच जाना खतरे के निशान को माना जाता है। इस लिए डैम प्रबंधकों ने डैम से पानी निकास फिर से शुरू कर दिया है। रात को डैम से 1 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया। वहीं जम्मू कश्मीर राज्य से आने वाले दरिया उज्ज,जलालिया व बसंतर का पानी भी मकोड़ा पत्तन के पास आकर रावी दरिया में मिलने से स्थिति फिर से खराब हो रही है। आज दोपहर लगभग 1-00 बजे दरिया में पानी फिर 4 से 5 फुट तक ऊंचा होने से लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। गांव आदिया व अन्य गांवों में बाढ़ का पानी जो निकल गया था आज फिर पानी भर गया। लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि हमारी फसलें तो पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है तथा घरों को भी भारी क्षति के साथ साथ घरेलू समान भी पूरी तरह से नष्ट हो गया है।

क्या कहना है कि दीनानगर की विधायक अरूणा चौधरी का
इस संबंधी जब दीनानगर हल्के की विधायका अरूणा चौधरी से बात की गई तो उन्होने कहा कि आज समय राजनीति करने का नही है,बल्कि की मिल कर लोगों की मदद करने का है। उन्होने कहा कि लोग राहत के लिए जिला प्रशासन की तरफ देख रहे हैं,जिला प्रशासन पंजाब सरकार की तरफ देख रहा है जबकि पंजाब सरकार केन्द्र सरकार की तरफ देख रही है। जिस कारण बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत उतनी नही मिल रही है जितनी जरूरत है। समाजिक व धार्मिक संगठन लोगों की मदद कर रहे हैं। मैं भी हर बाढ़ प्रभावित गांव में पंहुच कर चुकी हूं,पंरतु लोगों की मुसीबत अधिक है तथा राहत कम है। उन्होने कहा कि हमारा प्रथम कर्तव्य बनता है कि हम जो हो सकता है वह करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.