Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया डेरा बाबा मुराद शाह

10

जालंधर : पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में डेरा बाबा मुराद शाह ने भी बड़ी पहल करते हुए अलग-अलग जिलों में राहत सामग्री भेजनी शुरू की है।

डेरा प्रबंधन का कहना है कि राहत कार्य शुरू करने से पहले वे संबंधित जिला प्रशासन से संपर्क करते हैं और यह जानकारी लेते हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। इसके बाद प्रशासन की मांग के अनुसार राशन और जरूरी सामान प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया जाता है।

इस राहत अभियान का नेतृत्व पंजाब के लोकप्रिय गायक गुरदास मान कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में डेरा लगातार बाढ़ पीड़ित परिवारों तक आवश्यक मदद पहुंचा रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरदास मान इससे पहले भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा कर चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.