Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी...

BDPO व पूर्व सरपंच गिरफ्तार, कारनामा जान हैरान रह जाएंगे आप

20

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु के तत्कालीन ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) लखबीर सिंह जो वर्तमान समय ब्लॉक घल्ल खुर्द, जिला फिरोजपुर में तैनात है और जिला अमृतसर की ग्राम पंचायत गहरी मंडी के पूर्व सरपंच मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पंचायती फंडों में से 24,69,949 रुपए के गबन के गंभीर आरोप हैं।

विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, यह मामला ग्राम गहरी मंडी के एक निवासी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। इसके बाद ब्यूरो की तकनीकी टीम ने साल 2013 से 2017 तक ग्राम पंचायत को मिले विकास फंडों की हेर फेर संबंधी जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त अवधि में ग्राम पंचायत को कुल 49,21,658 रुपए प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 17,37,900 रुपए खर्च किए गए। इससे स्पष्ट होता है कि तत्कालीन सरपंच मनजिंदर सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव करनजीत सिंह और उस समय के बी.डी.पी.ओ. लखबीर सिंह के साथ मिलीभगत और साजिश के तहत 24,69,949 रुपए का गबन किया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ए), 13(2) और भारतीय दंड संहिता की धारा 201, 409, 420, 120-बी के तहत विजिलैंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.