Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शहडोल के एकलव्य आवासीय विद्यालय हर्री के बच्चे अच्छा खाना न मिलने को लेकर विरोध में सड़क पर उतरे

22

शहडोल। शहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर हर्री गांव में संचालित शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं मेस में अच्छा खाना न मिलने का आरोप लगाते हुए पैदल 10 किलोमीटर चलते हुए कलेक्टर के पास अपनी शिकायत लेकर जा रहे हैं। इन छात्राओं ने बताया कि उनको कई सालों से अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा।

मीनू के हिसाब से भोजन तैयार नहीं होता है इसके अलावा नाश्ता भी ना तो समय पर मिलता है और ना ही उसकी गुणवत्ता ठीक रहती है। इन छात्राओं का कहना है कि अपनी समस्या को लेकर लंबे समय से वह शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत यहां के प्राचार्य श्रद्धानंद दुबे सुनते ही नहीं है। इन छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि अपनी समस्या को लेकर उन्होंने प्राचार्य के अलावा अन्य अधिकारियों को भी शिकायत की है, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस है और इसी कारण आज वह विरोध पर उतरे हैं।

भोजन में कटौती की जा रही है

इन छात्र-छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य की अनदेखी के चलते हमारे भोजन में कटौती की जा रही है साथ ही हमें गुणवत्ताहीन भोजन दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं के विरोध की जानकारी लगते ही जनजातिय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त आनंद राय सिंहा भी स्कूल पहुंचे लेकिन इन छात्र-छात्राओं ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि आज हम कलेक्टर से मिलकर ही अपनी बात रखेंगे।

10 किलोमीटर से पैदल चिलचिलाती धूप में यह छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट जा रहे हैं। रास्ते में उनके साथ सहायक आयुक्त आनंद राय भी अपनी कार में चल रहे हैं। सहायक आयुक्त से जब इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना था कि कोई मेस मामला है। मैं इन बच्चों से बात करने के लिए गया था, लेकिन इन बच्चों ने मुझे ही धक्का दे दिया और स्कूल से बाहर विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर निकल पड़े हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.