Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चंडीगढ़ में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का अंदाज: पंजाबी संस्कृति और खेतों की सैर का उठाया लुत्फ Mandsaur Youth Death Case: सस्ता सोना और विवाद के चक्कर में गई जान, मजिस्ट्रियल जांच के बाद हुआ पोस्... Heart Blockage Symptoms: चलने पर सांस फूलना और सीने में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर हा... Dangerous Building Demolition: कटनी में हादसे का सबब बनी जर्जर अग्रवाल बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, मुख्... Veteran Actor Nana Patekar Passes Away: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा ... Gwalior Illegal Colonies: नगर निगम की कार्रवाई होल्ड होने से लोग परेशान, नामांतरण और रजिस्ट्री अटकने... Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया

लखनऊ: धमाके से आधा मकान तबाह, हर तरफ धुआं और लपटें…जिंदा जल गया फैक्ट्री मालिक आलम का परिवार; बेहटा गांव में पसरा मातम

44

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में बेहटा गांव है. यह गांव शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर है. रविवार को यह गांव धमाकों की गूंज से थर्रा गया. दोपहर लगभग 12 बजे गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अब भी मलबे में दबे हैं. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की सुबह सब कुछ सामान्य था, तभी लगभग दोपहर 12 बजे अचानक जोर-जोर से धमाकों की आवाज आने लगी. गांव वाले घबराकर घरों से बाहर निकल आए. पटाखा फैक्ट्री में आग लगी हुई थी और लगातार विस्फोट हो रहे थे. धमाकों की तीव्रता इतनी थी कि आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनी गई. फैक्ट्री का आधा हिस्सा पूरी तरह ढह गया और आसपास का इलाका धुएं से भर गया. अब भी फैक्ट्री से आग की लपटें उठ रही हैं.

चार लोगों की मौके पर मौत

इस हादसे में फैक्ट्री मालिक समेत उसके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारों में भी दरारें आ गईं. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. इस हादसे में फैक्ट्री के मालिक आलम, उसकी पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई है.

बचाव दल जुटा मलबा हटाने में

धमाके के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और आग बुझाने का प्रयास किया. थोड़ी देर में दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस बल भी पहुंच गए. एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. मलबे में कई मजदूरों और कर्मचारियों के दबे होने की आशंका है. बचाव दल मलबा हटाने का काम कर रहा है.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के इलाज के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. सीएम योगी ने प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने और मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात करने का आदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक, मुन्ना के नाम का विस्फोटक का लाइसेंस था. मुन्ना के मृत्यु के पश्चात उसके बेटे बारिश के नाम लाइसेंस ट्रांसफर हुआ था.मुन्ना की पत्नी खातून के नाम पर भी लाइसेंस था.पूरे मामले की जांच की जा रही है.बम निरोधक दस्ता जांच कर रहा है.एक ही मकान में मुन्ना व आलम का परिवार संयुक्त रूप से रहता था. पूरे मामले की जांच की जा रही है. एक अधिकारी ने कहा किजिस किसी की लापरवाही पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस भीषण हादसे ने बेहटा गांव को दहला दिया है. गांव के लोग अभी भी सदमे में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.