Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली: ‘साबुन, ऑल आउट, स्प्रे…’ फैक्ट्री में बन रहे थे नकली प्रोडक्ट, इन्हें मिला था सप्लाई का जिम्मा, 3 अरेस्ट

23

देश की राजधानी दिल्ली में नकली घरेलू सामान बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साथ ही मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 20 लाख रुपये के नकली प्रोडक्ट बरामद किए हैं.

जानकारी के अनुसार, ये गिरोह बड़े पैमाने पर ऑल आउट अल्ट्रा, गुड नाइट रिफिल, गोदरेज हिट और गोदरेज साबुन जैसे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामान की नकली पैकिंग कर बाजार में बेच रहा था. पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि रोहिणी इलाके में नकली सामान बनाने और बेचने का काम चल रहा है.

सूचना के मिलने के बाद पुलिस ने की छापेमारी

इस सूचना के मिलने के बाद बीते 27 अगस्त को पुलिस टीम ने छापा मारा. पुलिस टीम द्वारा मौके से गोदाम मालिक अंकित मित्तल को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से काफी तादात में नकली सामान मिला. उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके दो साथियों हैप्पी गोयल और नरेश सिंह को भी दबोच लिया.

भारी मात्रा में नकली सामान और पैकिंग मशीनें जब्त

बताया जा रहा है कि ये दोनों भी नकली प्रोडक्ट बनाने और सप्लाई करने के काम में शामिल थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सामान और पैकिंग मशीनें जब्त कीं. जब्त सामान में 5220 नकली गोदरेज साबुन, 3500 नकली ऑल आउट अल्ट्रा, 2160 गुड नाइट लिक्विड रिफिल, सैकड़ों की संख्या में नकली हिट स्प्रे के पैक, पैकिंग मशीन और मिक्सिंग सामग्री शामिल है.

वहीं क्राइम ब्रांच की ओर से बताया कि यह कार्रवाई कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर की गई. सभी सामान की जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि ये नकली हैं. तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.