Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

PM मोदी पर टिप्पणी कांग्रेस-RJD की निंदनीय हरकत, राहुल गांधी माफी मांगे- भजनलाल शर्मा

34

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नेकहा है कि बिहार में काग्रेंस-आरजेडी ने निर्लज्जता की सभी हदे पार कर दी हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा मंच से भारत मां के लाडले सपूत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है. इस कृत्य के लिए देश कांग्रेस-आरजेडी को कभी माफ नही करेगा.

मुख्यमंत्री ने गुरुवार रात को वीडियो संदेश के जरिए कहा कि मां जानकी की पावन धरती, ज्ञान की भूमि और तपोस्थली बिहार में प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी का अपमान इन पार्टियों के चरित्र और संस्कार को बताता है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित इंडी ठगबंधन के नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है और कैसे देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में बिठाया हुआ है.

भारत की महान परंपरा का अपमान- सीएम भजनलाल

उन्होंने कहा कि जिन पूज्य माताजी ने संघर्ष कर और परिश्रम की पराकाष्ठा कर गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत किया, उन पुण्यात्मा के शतायु होकर देवलोकगमन के बाद उनका इस तरह से कांग्रेस-आरजेडी द्वारा सार्वजानिक मंच से अपमान किया जाना भारत की महान परंपरा में कहीं से भी स्वीकार्य नहीं हैं.

दो शहजादे ने महिलाओं के प्रति दिखाई निकृष्ट मानसिकता-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मातृ शक्ति वंदन जैसे ऐतिहासिक कानून बना रहे है दूसरी तरफ दो शहजादे महिलाओं के प्रति अपनी निकृष्ट मानसिकता दिखाते है. यह भारत की मातृ शक्ति का घोर अपमान है.

उन्होंने कहा कि काग्रेंस की परम्परा रही है की जब भी वे चुनाव हारने लगते हैं तो अपशब्दो का इस्तेमाल करते है. ये खुद भी भ्रष्ट हैं और इनकी मति भी भ्रष्ट है. बिहार के लोग समझ गए हैं कि ये इंडी गठबंधन वोट के लिए कितना नीचे गिर सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.