Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भोपाल-छिंदवाड़ा-इंदौर सहित 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

27

भोपाल। छत्तीसगढ़ के मध्य भाग में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। वहीं, मानसून द्रोणिका दमोह से होकर गुजर रही है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है।

गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रायसेन में 45 मिमी, छिंदवाड़ा में 30 मिमी, भोपाल में 11 मिमी, मंडला में सात मिमी, इंदौर में पांच मिमी, खजुराहो व उमरिया में दो-दो मिमी और दमोह में एक मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक वी.एस. यादव के अनुसार, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मध्य में बने कम दबाव के क्षेत्र के साथ-साथ मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, शिवपुरी, दमोह, छत्तीसगढ़ और कलिंगपट्टनम से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। वहीं, उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब पर चक्रवात के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इन सभी मौसम प्रणालियों के संयुक्त असर से प्रदेश में अच्छी वर्षा की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। वहीं, भोपाल, उज्जैन और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में भी शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला अगले तीन दिन तक जारी रह सकता है। उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सिवनी में 75.4 मिमी, रतलाम में 56 मिमी, छिंदवाड़ा में 28 मिमी, शिवपुरी में 26 मिमी, उज्जैन में 16.6 मिमी, श्योपुर में 12.4 मिमी और खंडवा में 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.