Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

टीचर है या जल्लाद! हॉस्टल में खराब खाने की शिकायत करने पर मासूम बच्चे के हाथ पैर तोड़े

102

झारखंड में लोहरदगा जिले के भंडरा थाना थाना के गड़रपो पंचायत अंतर्गत संचालित एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर अपने ही स्कूल में यूकेजी में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. टीचर द्वारा की गई पिटाई के कारण मासूम बच्चे के हाथ की एक उंगली टूट गई है, जबकि बच्चे के पैर में भी गंभीर चोट लगी है. बच्चे का नाम प्रिंस उरांव है.

बच्चे की पिटाई करने वाली शिक्षिका का नाम क्रांति किरण कीड़ों बताया जा रहा है. बच्चे की पिटाई को लेकर पीड़ित के पिता सुकरा उरांव ने जिले के भंडारा थाने में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका आठ साल बेटा प्रिंस उरांव, सेंट मैरी पब्लिक स्कूल में यूकेजी में पढ़ाई करता है. वो स्कूल द्वारा संचालित हॉस्टल में ही रहता है.

खराब खाना दिए जाने की शिकायत के बाद डंडे से पीटा

पीड़ित बच्चे के पिता की एफआईआर के अनुसार, 20 अगस्त को स्कूल की शिक्षिका क्रांति किरण कीड़ों ने उनके बेटे प्रिंस को हॉस्टल में खराब खाना दिए जाने की शिकायत करने के कारण बेरहमी से डंडे से पीटा. स्कूल टीचर द्वारा की गई बेरहमी से पिटाई के कारण भयभीत उनका बेटा प्रिंस किसी प्रकार स्कूल के हॉस्टल से भागकर अपने गांव पहुंचा. फिर परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया.

बच्चे की हालत को देखते हुए उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लोहरदगा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसका एक्सरे निकाला गया, जिसमें पाया गया कि प्रिंस के हाथ की एक उंगली टूटी हुई है, जबकि दाहिने पैर की एड़ी सहित अन्य हिस्सों में चोट लगी है. इसे लेकर जब बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे और वहां के अध्यापक और उक्त शिक्षिका से बात करने की कोशिश तो उन लोगों ने बच्चे के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया.

प्रिंसिपल ने कहा- आरोप बेबुनियाद

स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल और शिक्षिका पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं. जांच में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका संज्ञान लेते हुए तत्काल लोहरदगा जिले के उपायुक्त को पूरे मामले की जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक एक्स पोस्ट लिखा, ‘लोहरदगा डीसी तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच एवं समुचित कार्रवाई करें, ताकि आगे ऐसे कोई भी घटना दुबारा ना हो. साथ ही बच्चे के इलाज एवं काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सूचना दें.’ वहीं पुलिस आरोपी शिक्षिका के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.