Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

ग्रेटर नोएडा: निक्की के पति का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दहेज के लिए पत्नी को जलाया था जिंदा

39

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी उसके पति विपिन को आज पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था. सिरसा के पास उसका एनकउंटर किया गया. पुलिस ने विपिन को गोली मारी, जो उसके पैर में लगी. इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया.

ये एनकाउंटर सिरसा चौराहे के पास हुआ. पुलिस कानूनी कार्रवाई करने के बाद विपिन को मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी. तभी विपिन ने बीच रास्ते में गाड़ी से कूदने की कोशिश करते हुए भागने की कोशिश की और साथ ही पुलिस का हथियार भी छीना. इसी दौरान कासना SHO ने उसका एनकाउंटर कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया. फिर पुलिस ने उसे दोबारा से गिरफ्तार कर लिया.

पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला था

विपिन ने 21 अगस्त को अपनी पत्नी निक्की को अपनी मां के साथ मिलकर जिंदा जलाकर मार डाला था. इस मामले को लेकर निक्की की बहन कंचन ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद निक्की के परिजन ने कासना थाना के सामने धरना दिया और न्याय की मांग की. तभी से ये मामला सुर्खियों में है. पुलिस ने निक्की के पति विपिन के अलावा उसके जेठ और सास ससुर को भी मुख्य आरोपी बनाया है. पुलिस ने आज उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. विपिन ने अपनी मासूम बेटे के सामने पत्नी निक्की को आग लगाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद वह फरार हो गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.