भोपाल : मध्य प्रदेश के धार में इमामबाड़ा की इमारत को लेकर एक बार फिर विवाद गहराने की आशंका के बीच जिले में अलर्ट रखा गया है। दरअसल, इस इमारत को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसके बाद 20 अगस्त तड़के सुबह 4 बजे जिला प्रशासन ने इमामबाड़ा के मुख्य द्वार पर लोहे का बड़ा गेट लगाकर ताला जड़ दिया था और इमारत को लोक निर्माण विभाग (PWD) के सुपुर्द कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद आज पहला जुमा होने के कारण विवाद गहराने की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है।
इमामबाड़ा इमारत पर शहर का मुस्लिम समाज धार्मिक स्थल के रूप में दावा करता है। ऐसे में हर शुक्रवार (जुमे) को इमामबाड़े में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटते हैं, लेकिन अब यह इमारत PWD के कब्जे में हैं, ऐसे में मामला बेहद संवेदनशील हो गया है और बवाल कटने की आशंका जताई जा रही है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे शहर में सैकड़ों की संख्या में पुलिसबल के साथ एसटीएफ (STF) को तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला है। इमामबाड़ा परिसर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है और चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.