Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश के आसार, UP-बिहार से लेकर बंगाल तक अलर्ट, पहाड़ों का क्या है हाल?

92

देश भर में मानसून की अलग-अलग गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. देश के कई राज्यों में बरसात देखने को मिल रही है. इस वीकेंड यानी रविवार तक मुंबई में बरसात की कोई संभावना नहीं है. यानी मुंबई वालों को मूसलाधार बरसात से राहत मिलेगी. हालांकि 24 अगस्त तक मुंबई में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि जो मानसून की बरसात वाला पैटर्न है वो खिसकर गुजरात पहुंच गया है.

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि गुजरात, दक्षिण महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और अन्य पश्चिम तटीय हिस्सों में बारिश हो सकती है. इसे लेकर विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है. पहाड़ों यानी जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दिल्ली की उमस भरी गर्मी से लोग पसीना-पसीना है.

दिल्ली में 27 अगस्त तक बारिश

हल्की बूंदाबांदी से मौसम में खास फर्क नहीं पड़ा है. हालांकि आज देश की राजधानी में बारिश के साथ आंधी देखने को मिल सकती है. कल यानी 23 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम बारिश हो सकती है. 24 और 25 अगस्त को भी दिल्ली में मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है. इसके बाद 26 और 27 अगस्त को दिल्ली में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

आज यूपी के 38 जिलों में बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. प्रदेश में 5 दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है, जिसकी शुरुआत आज से हो जाएगी. आज मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 24 और 25 अगस्त को मौसम विभाग की ओर करीब-करीब पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है. 26 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में एक हफ्ता होगी बारिश

इसके अलावा बिहार से लेकर बंगाल और ओडिशा तक मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल का हिमालयी हिस्सा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अगले एक हफ्ते मूसलाधार बारिश हो सकती है. कई राज्यों में बिजली गिर सकती है. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी अगले छह से सात दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों का क्या है हाल

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है. उत्तराखंड में आज से 25 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश में कल से 26 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.