Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

साउथ अमेरिका में भूकंप के तगड़े झटके, चिली में सुनामी की चेतावनी जारी

19

साउथ अमेरिका में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई है. इतनी तीव्रता के भूकंप में सुनामी आने तक की चेतावनी दे दी जाती है. USGS के अनुसार, इस भूकंप की गहराई 10.8 किलोमीटर बताई जा रही है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार ये भूकंप भारतीय समयानुसार 07 बजकर 46 मिटने 22 सेकंड पर आया है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) ड्रेक पैसेज क्षेत्र में एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 8 से घटाकर 7.5 कर दी गई. हालांकि अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने ड्रेक पैसेज भूकंप के बाद कोई चेतावनी जारी नहीं की है. आमतौर पर इतने तेज झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया जाता है. केवल चिली में ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

भूकंप के लिए जाना जाता है ड्रेक पैसेज

अमेरिका के जिस क्षेत्र में भूकंप में झटके महसूस हुए हैं, वह क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यह दक्षिण अमेरिकी और अंटार्कटिक टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है. यूएसजीएस के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10.8 किलोमीटर की गहराई पर था. हालांकि, जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी है.

हालांकि, अभी किसी बड़े नुकसान की बात सामने नहीं आई है. ड्रेक पैसेज, जो अपने खतरनाक समुद्री मार्ग और तेज हवाओं के लिए जाना जाता है. इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां आए दिन महसूस की जाती हैं.

पिछले महीने रूस में आया था भूकंप

30 जुलाई की सुबह, रूस के सुदूर पूर्व में अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक आया, जिससे जापान और अलास्का में सुनामी लहरें उठीं और प्रशांत महासागर के आसपास के लोगों को सतर्क रहने या ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया. 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अधिकारियों ने हवाई, उत्तरी और मध्य अमेरिका और न्यूज़ीलैंड की ओर दक्षिण में प्रशांत द्वीपों में चेतावनी जारी की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.