Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एक शब्द भी नहीं बोल सकते, ऐसा समय आ गया, राहुल ने धनखड़ की चुप्पी पर उठाया सवाल

11

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके इस्तीफे के बाद से देखा नहीं गया है. इसके साथ ही इस्तीफे के बाद उनका किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है. इसको लेकर विपक्ष की तरफ से पिछले कई दिनों आरोप लगाए जा रहे हैं. यहां तक शिवसेना नेता संजय राउत ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हेबियस कॉर्पस याचिका लगाने की बात कही थी. इसके बाद भी अब तक न तो धनखड़ सामने आए हैं और न ही उनका बयान सामने आया है. अब इस मामले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सवाल खड़ा किया है.

बुधवार को संसद में INDIA गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान राहुल गांधी ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक गायब और खामोश हो जाने पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि क्या वे एक शब्द भी नहीं बोल सकते?

खुलकर बोलने वाले पूरी तरह चुप- राहुल

राहुल ने कहा, जिस दिन उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया, वेणुगोपाल जी ने मुझे फोन कर बताया कि उपराष्ट्रपति चले गए हैं. उनके इस्तीफे के पीछे एक बड़ी कहानी है, जिसे कुछ लोग जानते होंगे और कुछ नहीं. सवाल यह है कि वे क्यों छिपे हुए हैं? भारत के उपराष्ट्रपति ऐसी स्थिति में क्यों हैं कि वह एक शब्द भी नहीं बोल सकते? जो राज्यसभा में खुलकर बोलते थे, वह आज पूरी तरह से चुप क्यों हैं. यही वह समय है जिसमें हम रह रहे हैं.

हम मध्यकाल में जी रहे- राहुल

20 अगस्त को गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार और लगातार 30 दिन हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने के प्रावधान वाले बिल पेश किया गया. इसको लेकर विपक्ष की तरफ से जमकर हंगामा हुआ.

राहुल गांधी ने इस बिल को लेकर कहा कि हम इस समय मध्यकाल में जी रहे हैं. उस सयम राजा अपनी इच्छा से किसी को हटा देता था. लोकतांत्रिक रूप से चुने गए व्यक्ति का कोई मोल नहीं है. अगर आपका चेहरा पसंद नहीं, तो ईडी को केस दर्ज करने का आदेश दे दिया जाता है और 30 दिनों में चुना हुआ नेता खत्म. उन्होंने कहा कि देश को मध्ययुगीन काल में वापस धकेला जा रहा है, जब राजा किसी को भी गिरफ्तार करवा देते थे, जो उन्हें पसंद नहीं होता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.