Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

मध्य प्रदेश कांग्रेस में मैदानी नेताओं का टोटा, एक ही चेहरे पर लगा रहे बार-बार दांव

11

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में कई जिलों में मैदानी नेताओं का टोटा है। स्थिति यह है संगठन से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मैदान तक एक ही चेहरे पर बार-बार दांव लगाया जा रहा है। ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग में नेताओं की कमी अधिक दिखाई दे रही है। हाल ही में घोषित कांग्रेस जिलाध्यक्षों में भी कई ऐसे नेताओं को पार्टी ने जिम्मेदारी दी है जो केंद्रीय और प्रदेश संगठन में भी पदाधिकारी हैं।

सतना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बनाए गए सिद्धार्थ कुशवाहा प्रदेश कांग्रेस में पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष हैं। पार्टी ने उन्हें वर्ष 2022 में महापौर, वर्ष 2023 में विधानसभा और वर्ष 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ाया। वह विधानसभा चुनाव जीते पर लोकसभा का हार गए। सतना में कोई बड़ा ओबीसी नेता नहीं होने के कारण हर जगह पार्टी उन्हें आगे कर रही है।

विधायक महेश परमार को लोकसभा चुनाव लड़ाया था

आदिवासी नेता और डिंडौरी से विधायक और पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम केंद्रीय चुनाव के समिति के सदस्य हैं। अब उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने उन्हें 2024 का लोकसभा चुनाव भी मंडला से लड़वाया था। उज्जैन ग्रामीण के अध्यक्ष बनाए गए विधायक महेश परमार को भी पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ाया था। वह एससी वर्ग से आते हैं।

यही कहानी राजगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए प्रियव्रत सिंह की भी है। वे राष्ट्रीय भूमिका में रहे हैं। दिल्ली में चुनाव वार रूम संभालने सहित कई राज्यों में उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं। जिला पंचायत चुनाव जीतकर राजनीतिक करिअर आरंभ करने वाले प्रियव्रत मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। कमल नाथ सरकार में वे कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे।

पूर्व मंत्री और दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह की भूमिका को लेकर यही स्थिति है। वे ग्वालियर संभाग के प्रभारी रहे हैं। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के भी प्रभारी हैं। अन्य राज्यों में भी उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारी निभाई है। इसी तरह बैतूल के अध्यक्ष निलय डागा को सेवा दल, खंडवा की अध्यक्ष प्रतिमा रघुवंशी को बाल कांग्रेस के प्रभार से मुक्त किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.