Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

कैचमेंट एरिया में भारी बारिश… तवा बांध से छोड़ा गया पानी, तटीय इलाकों में बढ़ा खतरा

35

इटारसी। अगस्त माह के दूसरे पखवाड़े में मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। जिले में भी पिछले 24 घंटे से तेज बरसात हो रही है। तवा बांध के कैचमेंट एरिया एवं पहाड़ी इलाकों में जारी बारिश के कारण इस मानसून में दूसरी बार तवा बांध के पांच गेट खोले गए हैं।

तवा बांध के पांच गेट खोले

एसडीओ तवा एनके सूर्यवंशी ने बताया कि सीजन में दूसरी बार बुधवार सुबह 6:30 बजे से बांध के पांच गेट पांच फीट तक खोलकर 43010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी तवा नदी से होकर नर्मदा नदी में पहुंचेगा, इससे नर्मदा के जलस्तर में इजाफा होगा। वर्तमान में तवा बांध का जलस्तर 1164.10 फीट हो गया है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में भारी बारिश के संकेत दिए हैं। अगर बारिश का दौर और पानी का इनफ्लो बढ़ता रहा तो गवर्निंग लेबल के हिसाब से गेट की संख्या या ऊंचाई बढ़ाई जा सकती है। अधिकारियों ने बताया कि तवा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से बांध में पानी बढ़ रहा था, इसे लेकर गेट खोलने का निर्णय लिया गया।

बांध के बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित रखने हेतु वर्तमान में 43010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिले में वर्षामापी यंत्र (Rain Gauge) के अनुसार बीते चौबीस घंटे में तवा बांध के कैचमेंट एरिया में 42.60 मिमी, पचमढ़ी में 20.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। अधिकारियों ने तवा एवं नर्मदा नदी के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है। तवा बांध में 31 अगस्त तक 1163 फीट,15 सितंबर तक 1165 एवं 30 सितंबर तक 1166 फीट जलस्तर नियंत्रित रखा जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.