Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

रोहित शर्मा की जिद से श्रेयस अय्यर को मिली थी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह, सूर्यकुमार यादव ने ऐसा क्यों नहीं किया?

42

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में 175 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. IPL 2025 में भारतीय खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के बावजूद उनको T20I के लायक नहीं समझा गया. इसकी वजह से उनको 15 सदस्यीय स्क्वॉड तो छोड़िए, रिजर्व खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं किया गया, जबकि इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल करने की रोहित शर्मा की जिद के आगे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को झुकना पड़ा था, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने ऐसा क्यों नहीं किया? ये सोचने वाली बात है.

जब रोहित के आगे झुकी थी BCCI

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान होना था, तो उस समय भी श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल करने की योजना सेलेक्टर्स की नहीं थी, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने जिद करके श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल करवाया था और इसका नतीजा सबसे सामने है. श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 48.60 की औसत से 243 रन बनाए थे. इसमें दो अर्धशतक शामिल थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था, लेकिन एशिया कप के लिए अय्यर को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया गया.

BCCI ने अय्यर की उम्मीदों पर फेरा पानी

19 अगस्त को मुंबई में भारी बारिश के बीच एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम का ऐलान करते हुए दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया. करीब 1 घंटा 15 मिनट देरी से शुरू हुई BCCI की बैठक में शुभमन गिल को एशिया कप के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया.

इस दौरान गिल को लेकर अजीत अगरकर ने कहा कि गिल में नेतृत्व की क्षमता नजर आती है. इंग्लैंड में हमें ये देखने को मिला. ये हमारे लिए अच्छा संकेत है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि श्रीलंका में खेली गई T20I सीरीज में गिल उप कप्तानी कर चुके हैं. वो अच्छे खिलाड़ी हैं. RevSportz के रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक के दौरान श्रेयस अय्यर के नाम पर चर्चा भी नहीं की गई.

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिल सकता है मौका

रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन T20I टीम में उनकी जगह नहीं बनती. BCCI के अधिकारी ने बताया कि श्रेयस अय्यर को टीम न चुना जाना, वाकई सोचने वाली बात है.

इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कोच अभिषेक नायर ने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि श्रेयस अय्यर को 20 सदस्यीय टीम में शामिल न करने का क्या कारण हो सकता है? मैं आखिरी 15 की बात नहीं कर रहा, बल्कि 20 की बात कर रहा हूं. इससे साफ संदेश जाता है कि श्रेयस अय्यर सेलेक्टर्स की योजना में नहीं हैं, कम से कम T20I के नजरिए से तो नहीं”. टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने श्रेयस अय्यर को एशिया कप टीम से बाहर होने को दुखद बताया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.