Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

दिल्ली में अगले 7 दिन बारिश से राहत नहीं, UP-बिहार में अलर्ट, जानें 15 राज्यों का हाल?

117

दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी है. रविवार को भी दिल्ली में आसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली. अब मौसम विभाग की ओर से आज भी दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश का ये सिलसिला अगले 7 दिन तक चलता रहेगा. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने अलग-अलग क्षेत्रों में खूब तबाही मचाई है. औट तहसील के कुछ स्थानों पर फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई हैं. चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग भी मलबे और बाढ़ के पानी के आने की वजह से बंद हो गया है. किन्नौर में भूस्खलन की चपेट में आने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है. अब मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में फिर से मनाली समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

वहीं 18 और 19 अगस्त को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 18 से 21 अगस्त के दौरान 7 दिनों इन क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 18 और 19 अगस्त को तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

18 अगस्त को तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 19 अगस्त तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज़ रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 18 अगस्त को दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?

18-19, 22 और 23 अगस्त के दौरान ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार और मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन गरज और बिजली गिरने की संभावना है. 18 से 19 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

18 और 19 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 20 और 21 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.