Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांवड़ यात्रा के कठोर नियम: गलती से भी न रखें जमीन पर, जानें पहनावे और खान-पान से जुड़ी सावधानियां क्या डार्क चॉकलेट वाकई सेहत के लिए फायदेमंद है? जानें इसके पोषक तत्व, सही चयन और सावधानियां अलीगढ़ में मानवता शर्मसार: 8.5 महीने की गर्भवती नाबालिग का अवैध गर्भपात, नहर किनारे दफनाया नवजात का ... मुजफ्फरपुर में इंसानियत तार-तार: 87 दिन पहले लापता छात्रा कोलकाता व भागलपुर के रेड लाइट एरिया में बे... शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन: 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट... अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान का शव पहुँचा प्रयागराज: झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कसारी-मसारी में हो... दही हांडी उत्सव पर महायुति सरकार का बड़ा फैसला: खेल विकास कोष से ₹1.12 करोड़ मंजूर, 1.60 लाख गोविंदा... इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मु... छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटील... दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ...

पाकिस्तान की टूल किट ज्योति मल्होत्रा! 2500 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या?

56

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हरियाणा पुलिस ने ज्योति को 16 मई को अचानक गिरफ्तार किया था. करीब 3 महीने बाद अब पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि ज्योति लंबे समय में जासूसी कर रही थी. दावा किया गया कि ज्योति ने पाकिस्तान एजेंट्स को गोपनीय सूचनाएं लीक की हैं.

हिसार पुलिस की तरफ से करीब 2500 पेजों की चार्जशीट दाखिल की गई है. हरियाणा पुलिस सूत्रों के मुताबिक SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने चार्जशीट फाइल की है. चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया कि ज्योति पाकिस्तान के लिए टूल किट के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी. इसके साथ ही वह पाकिस्तानी एजेंट्स के साथ लगातार संपर्क में थी.

ज्योति की सारी विदेशी यात्रा का जिक्र भी केस डायरी में किया गया है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इन सूचनाओं के बदले ज्योति को आर्थिक लाभ दिया गया था. वह उन 12 लोगों में शामिल थीं, जिन्हें जासूसी के संदेह में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था.

ISI एजेंट के संपर्क में थी ज्योति

पुलिस ने बताया कि ज्योति पाकिस्तान टूर के दौरान वह वहां के एजेंटों के टच में आई थी. ज्योति के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है. ज्योति पाक हाइ कमीशन में तैनात दानिश अली से लगातार टच मे थी. पुलिस को ज्योति और दानिश के बीच के चैट्स भी मिले है.

ज्योति की ISI एजेंट शाकिर, हसन अली के अलावा नासिर ढिल्लों से भी बात होती थी. पहलगाम हमले के दौरान ज्योति मल्होत्रा के रोल की तफ्तीश जारी है. ज्योति और हसन नाम के एक एजेंट की चैट्स भी पुलिस के हाथ लगी है.

16 मई को किया गया था गिरफ्तार

हिसार की रहने वाली 33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा ‘ट्रैवल विद जेओ’ नामक यूट्यूब चैनल चलाया करती थी. उसे 16 मई ,2025 को गिरफ्तार किया गया था. उस पर आरोप था कि उसने कई ऐसी जानकारियां पाकिस्तान को शेयर की हैं जो देश के लिए खतरा बन सकती हैं. इसी के तहत उसे गिरफ्तार किया गया था. इसके साथ ही जांच में सामने आया था कि वह कई बार पाकिस्तान जा चुकी है. इसके साथ ही वहां के कई नेताओं और अधिकारियों से उनके अच्छे संबंध हैं.

भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को जासूसी में कथित रूप से लिप्त होने के कारण 13 मई को निष्कासित कर दिया था. इस मामले कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को हरियाणा पुलिस ने समन्स कर पूछताछ भी की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.