Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरदासपुर में आधी रात से रुक-रुककर हो रही बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना आगर में ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेंगे 15 अगस्त 2026 , स्वतंत्रता दिवस को जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम गंगापुर की उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्ष... पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े...

किश्तवाड़ में अभी और फटेंगे बादल! 4 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

41

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से 30 लोगों की मौत हो गई. किश्तवाड़ जिले में मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान विभाग ने लोगों से नदी-नालों से दूरी बनाने की अपील की है. यहां आज का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री तक जा सकता है. आईये जानते हैं कि कैसे रहेगा किश्तवाड़ में अगले चार दिनों का मौसम.

किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर के मार्ग के पास चासोती इलाके में गुरुवार को बादल फट गया. इस दौरान हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद से ही जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. किश्तवाड़ जिले में आने वाले चार दिनों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

किश्तवाड़ में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार यानी 15 अगस्त को जिले में भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान अधितकम तापमान 25 और न्यूतनम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभवना है. इस बीच 7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. शनिवार यानी 16 अगस्त को आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस बीच यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरवाट

रविवार यानी 17 अगस्त को भी किश्तवाड़ में मौसम विभाग ने दिन में 50 प्रतिशत और रात में 80 प्रतिशत बारिश का संभवना जताई है. इसी बीच यहां का अतिकतम 27 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश के बीच हल्की आंधी और तूफान भी आ सकता है. इसके अलावा 18 अगस्त सोमवार को न्यूनतम में गिरवाट देखी जा सकती है. इस दिन न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, अतिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.