Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

ईरान ने इराक के साथ कौन सी डील कर ली है, जिससे अमेरिका को लगी मिर्ची

47

अमेरिका और इराक के रिश्ते सहयोग और तनाव के जटिल मेल से बने हैं. और अब दोनों देशों के बीच तनाव की वजह बना है ईरान. दरअसल ईरान और इराक ने मिलकर एक रक्षा समझौता किया है. मगर दोनों देशा का ये कदम अमेरिका को खटक गया है.

ईरान और इराक ने ये डील बीते 11 अगस्त को की है जिसका मकसद है 1400 किलोमीटर लंबी साझा सीमा पर मिलकर सुरक्षा कार्रवाई को मजबूत करना. ये समझौता बगदाद में इराक के राष्ट्ररीय सुरक्षा सलाहकार कासिम अल आराजी और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव अली लारिजानी की मौजूदगी में हुआ. इस दौरान इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी भी मौजूद थे.

समझौता क्या है, क्यों हुआ..समझिए

BBC की एक खबर के मुताबिक ये नया समझौता मार्च 2023 के उस करार पर आधारित है जिसके तहत ईरान और इराकी कुर्दिस्तान ने सीमा नियंत्रण कड़ा करने पर सहमति दी थी. सितंबर 2022 में महसा अमीनी की हिरासत में मौत के बाद ईरान में बड़े प्रदर्शन हुए और तनाव बढ़ा.

The New Arab की एक खबर के मुताबिक हाल ही में इराकी कुर्द प्रशासन ने ईरानी कुर्द विपक्षी समूहों पर दबाव डालकर उनके लड़ाकों को हथियार छोड़कर शहरों में बने कैंपों में जाने को मजबूर किया, हालांकि कुछ ने ईरान लौटकर IRGC के खिलाफ गुरिल्ला लड़ाई जारी रखने का फैसला किया. ईरान का आरोप है कि ये समूह अशांति फैलाते हैं और मोसाद से जुड़े हैं, जबकि वे इसे नकारते हैं. ईरान को डर है कि अमेरिका या इजराइल से तनाव बढ़ने पर कुर्द लड़ाके सीमा पार घुसपैठ कर सकते हैं, इसी कारण ये नया सुरक्षा समझौता किया गया है.

अमेरिका को ये डील क्यों खटक रही है?

अमेरिका को ईरान-इराक की ये डील खटक रही है. इसके पीछे कुछ वजहें हैं.

1. अमेरिका को लगता है कि ईरान का असर इराक में और बढ़ जाएगा. अमेरिका चाहता है कि इराक में उसकी पकड़ बनी रहे और वहां के सुरक्षा ढांचे में ईरान समर्थित मिलिशिया जैसे कताइब, हिजबुल्लाह, हरकत अल नुजबा का दखल कम हो. सीधे शब्दों में कहे तो अमेरिका को इस डील में अपना फायदा नहीं दिख रहा.

2.असल में, अमेरिका की चिंता ये है कि ये ईरान-समर्थित ग्रुप्स के पास मीडियम-रेंज मिसाइल और ड्रोन जैसे हथियार हैं, जो इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की क्षमता रखते हैं. वॉशिंगटन को डर है कि अगर इन ग्रुप्स को रोका नहीं गया, तो वे कभी भी हालात बिगाड़ सकते हैं.

3.इसके अलावा, अमेरिका चाहता है कि पीएमएफ (Popular Mobilisation Forces) के कुछ हिस्सों को खत्म किया जाए या सरकारी कंट्रोल में लाया जाए. और जिन इलाकों पर मिलिशिया ने कब्ज़ा कर रखा है, वो भी सरकार को वापस मिले. पीएमएफ ईरान समर्थित एक अर्धसैनिक छत्र संगठन है जो इराक में कार्यरत है. अमेरिका को लगता है कि अगर ये नहीं हुआ इज़राइल एयरस्ट्राइक कर सकता है, जिससे पूरा इलाका अस्थिर हो जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.