Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro Steel Plant Protest: बोकारो में विस्थापितों का उग्र आंदोलन, अप्रेंटिस संघ की भूख हड़ताल का सा... NHAI Projects in Jharkhand: झारखंड में नेशनल हाईवे का विकास, पलमा-गुमला फोरलेन शुरू और छत्तीसगढ़ सीम... Latehar Durga Puja 2026: लातेहार में लखनऊ के रजवाड़ा पैलेस की तर्ज पर सजा भव्य पूजा पंडाल, बर्फ की ग... Koderma District Cricket Association Controversy: कोडरमा जिला क्रिकेट संघ के कामकाज पर उठे सवाल, वित... Ranchi Illegal Liquor Factory: रांची के इटकी में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में... Jharkhand 108 Ambulance Strike: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मियों की 40 घंटे की हड़ताल शुरू, स्वास्थ... Hemant Soren Nemra Visit: माता रूपी सोरेन के निधन के बाद पैतृक गांव में पारंपरिक रस्में निभा रहे हैं... Latehar Coal Transport Dispute: लातेहार में सीआईएसएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच टकराव, कोयला परिवहन ... Pathankot Illegal Mining: पठानकोट में अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जसवां गांव में पोकलेन मशी... Sachin Pilot Punjab Visit: पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 5 दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड...

इंदिरा गांधी ने मतदाताओं को मूर्खों का समूह कहा-राजीव ने बैलेट पेपर को खराब कहा अब राहुल… गांधी परिवार पर BJP का पलटवार

103

देश में वोट चोरी का मुद्दा इस समय गर्माया हुआ है. विपक्ष की तरफ से सरकार और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपों में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साफ कहा कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी कर रहा है. इन सभी आरोप भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को चुनाव आयोग पर कांग्रेस और विपक्ष के आरोपों को लेकर जमकर पलटवार किया है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “इस परिवार और पार्टी की शुरू से ही परंपरा रही है कि अगर आप चुनाव हार जाते हैं, तो आप चुनाव आयोग, मतदाताओं या चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं.

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने कहा था, मतदाता मूर्खों का समूह हैं. जब राजीव गांधी चुनाव हार गए, तो उन्होंने बैलेट पेपर को दोषी ठहराया. राहुल गांधी के पिता कहते थे, वोटिंग मशीनों से चुनाव कराओ, और राहुल गांधी कहते हैं, बैलेट पेपर से चुनाव कराओ. ये लोग दूसरों पर आरोप ही लगाते रहते हैं. तो अब परिवार ही तय कर ले कि किसे रखे किस को नहीं.

चुनाव हारते ही EVM पर उठाते हैं सवाल

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के नेतृत्व को भी निशाने पर लिया और कहा, अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी के नेतृत्व में है. पार्टी के अंदर भी उनके नेतृत्व पर सवाल उठते हैं. जब भी वह चुनाव हारते हैं, तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं या मतदाताओं को दोषी ठहराते हैं.

आत्मचिंतन के बजाय आरोप लगाती है कांग्रेस

अनुराग ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बिहार चुनाव हारने के बाद विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए थे. अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस कहती है कि बीजेपी के लिए ईवीएम में हेराफेरी की गई है. इसके बाद कहती कि ईवीएम पर प्रतिबंध लगाओ और मतपत्र वापस लाओ. बाद में कहती है कि ईवीएम को रिमोट से हैक किया जा सकता है. वह यह भी बोले कि कांग्रेस हर हार के बाद आत्मचिंतन करने की बजाय ईवीएम, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को दोष देती रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.