Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में चढ़ने लगा पारा, बठिंडा रहा सबसे गर्म— जानिए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान सीबीएसई ने जारी किया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल, 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी परीक्षाए... गुड़गांव के सेक्टर-29 में सनसनीखेज वारदात, अमेरिकन एक्सप्रेस के सीनियर प्रोफेशनल पर धारदार हथियार से... दिल्ली-एनसीआर में लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा वायु प्रदूषण, हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्र... पानीपत में जीटी रोड पर पलटा थिनर से भरा टैंकर, ज्वलनशील केमिकल फैलने से मचा हड़कंप— फ्लाईओवर बंद हरियाणा के अंबाला में बने शहीद स्मारक का उद्घाटन, 15 नवंबर से आम जनता के लिए खुलेगा— एक महीने तक फ्र... पानीपत में दीपावली से पहले खूनी संघर्ष, मोबाइल एसेसरीज विक्रेता की छाती में टक्कर मारकर हत्या हरियाणा के किसानों और मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, बीमा योजना में हुआ शामिल— मिलेगा 1250 रुप... हरियाणा के 14 जिलों में लागू हुआ ग्रैप-3, निर्माण कार्य और वाहनों पर कड़ी पाबंदियां— टॉप-10 में राज्... जींद के सामान्य अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने डॉ...

‘जितना बोलेगा उतना मारूंगा, शांति से खड़ा रह…’, बागपत में वर्दी की हनक, कांस्टेबल ने कर दिया युवक का ऐसा हाल, Video वायरल

52

 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हमेशा कानून-व्यवस्था को सख्त और पारदर्शी रखने का दावा करती रही है. लेकिन बागपत से सामने आए एक वीडियो ने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला है खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र का है. यहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने सड़क पर खड़े युवक को थप्पड़ों और गालियों की बौछार कर दी.

बागपत के खेकड़ा इलाके में तैनात 112 नंबर डायल पुलिस यूनिट के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दिया कि सिपाही गुस्से में बेकाबू होकर एक युवक को बार-बार थप्पड़ जड़ रहा है. साथ ही अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल कर रहा है. कहा- जितना बोलेगा उतना मारूंगा. शांति से खड़ा रह. इसके आगे पुलिस वाले ने युवक को जमकर गालियां दीं. पुलिस का यह चेहरा उन तमाम दावों के उलट है, जिनमें कहा जाता है कि यूपी पुलिस “जनता की सेवा में सदैव तत्पर” है.

बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई, जब किसी मामूली विवाद को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची थी. लेकिन बात को सुलझाने के बजाय वर्दीधारी जवान ने सड़क पर ही अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया. थप्पड़ों की गूंज और गालियों की बौछार के बीच वहां मौजूद लोग चुपचाप तमाशा देखते रहे, कोई आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोग भड़क उठे. वहीं, स्थानीय लोग ये भी मानते हैं कि ऐसे मामलों में पीड़ित की आवाज दबा दी जाती है और थाने तक मामला पहुंचने से पहले ही सेटलमेंट कर दिया जाता है.

यह कोई पहला मामला नहीं है जब यूपी पुलिस के किसी जवान पर इस तरह के आरोप लगे हों. आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में जांच और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जाती है.

क्या पुलिस करेगी कोई कार्रवाई?

अब देखना यह है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद बागपत पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है? क्या आरोपी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई होगी, या यह मामला भी महज एक और फाइल बनकर दफ्तर की अलमारियों में दब जाएगा? हालांकि इस मामले पर बागपत पुलिस अधीक्षक की ओर से कोई बयान भी सामने नहीं आया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.