Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रातोरात घर से भागी 3 लड़कियां… एक बनी दूल्हा, दूसरी दुल्हन और तीसरी बन गई देवर; चर्चा में क्यों है ये शादी?

43

बिहार के नवादा से तीन सहेलियां अचानक घर से भागकर गुजरात के सूरत पहुंचीं. यहां दो सहेलियों ने आपस में शादी कर ली. एक दूल्हा बनी एक दुल्हन तो वहीं तीसरी सहेली देवर बनी. फिर तीनों साथ में रहने लगीं. उधर, घर वालों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो तीनों की लोकेशन सूरत की मिली. तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया है. उनसे पूछताछ जारी है.

उधर गांव में खबर फैली तो हर कोई सन्न रह गया. मामला अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र का है. यह अनोखा मामला मंगलवार को तब उजागर हुआ, जब नेमदारगंज पुलिस और सूरत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीनों को बरामद किया. 19 जुलाई को तीन नाबालिग सहेलियां, जो एक ही स्कूल में पढ़ती थीं. मार्कशीट लाने के बहाने घर से निकलीं. दो लड़कियां एक गांव की थीं, जबकि तीसरी दूसरे गांव की थी. तीनों ने मिलकर एक साथ रहने की योजना बनाई थी.

दो सहेलियों ने कर ली थी शादी

इनके गायब होने के बाद पहले तो परिजनों ने दो दिन तक उनकी तलाश की. मगर कोई सुराग हाथ न लगा. थक हारकर 21 जुलाई को नेमदारगंज थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि तीनों लड़कियां सूरत के पटेल नगर में एक टेक्सटाइल मिल में काम कर रही थीं. चौंकाने वाली बात यह थी कि दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली थी, जिसमें एक ने दुल्हन और दूसरी ने पति की भूमिका निभाई. तीसरी लड़की उनके साथ देवर बनकर रह रही थी.

तीसरी ने बताया खुद को देवर

सूरत और नेमदारगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद तीनों लड़कियों को बरामद कर नवादा लाया गया. जब तीनों को थाने लाया गया, तो एक लड़की की मांग में सिंदूर और दूसरी को पति के रूप में देखकर लोग हैरत में पड़ गए. तीसरी लड़की के देवर बनने की बात ने इस मामले को और भी चर्चा का विषय बना दिया. यह घटना न केवल नवादा बल्कि पूरे बिहार में लोगों के बीच कौतूहल और बहस का कारण बन गई है.

पुलिस ने मामले में क्या कहा?

नेमदारगंज थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार, यह एक असामान्य मामला है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है. लड़कियों के बयान दर्ज होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई किस दिशा में होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.