Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी पर 60 लाख भक्तों के आने की संभावना, मथुरा और वृंदावन में गाड़ियों की एंट्री पर रोक, सिक्योरिटी का मास्टर प्लान तैयार

23

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में भक्तों का सैलाब देखने को मिल सकता है. इस बार एक या दो नहीं बल्कि लगातार 3 दिनों की छुट्टियां एक साथ पड़ रही हैं. इसे ध्यान में रखते हुए मथुरा जिला प्रशासन ने जन्माष्टमी की तैयारी बड़े ही सावधानीपूर्वक की है. इस बार 3 दिन की छुट्टी होने के कारण सभी दफ्तर और विभाग बंद रहेंगे और श्री कृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण मथुरा में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे.

जन्माष्टमी पर पिछले साल लगभग 42 लाख की संख्या में श्रद्धालु मथुरा आए थे. इस बार ये संख्या बढ़कर 60 लाख हो सकती है. इसकी संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुरक्षा के चाकचौबंद व्यवस्था की है.

इसमें मथुरा नगर को कई सेक्टर और जोन में बांटा गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया, पार्किंग और टॉयलेट की व्यवस्था की है. पूरे इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी. ठीक इसी प्रकार वृंदावन में भी व्यवस्था की जाएगी.

कैसी होगी मथुरा में व्यवस्था?

मथुरा शहर को कई सेक्टर और जोन में बांटा गया है. श्री कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा एवं भक्तों की सुविधा के लिए करीब 3000 पुलिसकर्मियों को मथुरा में तैनात किया जाएगा. 39 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे. जन्मस्थान के गेट के अंदर रेड जोन, गेट के बाहर येलो जोन और सड़क पर ग्रीन जोन के रूप में व्यवस्था की जाएगी.

मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मस्थान के इलाके को 17 सेक्टर में बांटा गया है. वहीं ड्रोन से भी लगातार नजर रखी जाएगी. इस मौके पर गाड़ियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी. सेक्टर एरिया से बाहर ही लगभग 18 पार्किंग बनाई गई हैं.

नगर आयुक्त ने बताया कि मथुरा के घाटों की सजावट की जाएगी. लाइटिंग की व्यवस्था होगी. लगभग 160 पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है. 63 स्थाई टॉयलेट व 75 मोबाइल टॉयलेट होंगे. टॉयलेट में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है. इसमें सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा. नगर निगम द्वारा बैरियर, बैरीकेडिंग, वॉच टॉवर, सजावट, मेडिकल कैंप, खोया पाया केंद्र आदि की व्यवस्था की जाएगी. नगर निगम की 8 स्थाई पार्किंग तथा 10 अस्थाई पार्किंग होगी.

वृंदावन 27 सेक्टर में बंटा

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे इलाके को 27 सेक्टर और 4 जोन में बांटा गया है. बांके बिहारी मंदिर के साथ-साथ अन्य मंदिरों को भी सुरक्षा देने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगाया गया है. मंगला आरती के दिन ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सिर्फ 500 भक्तों को ही प्रवेश मिलेगा.

वृंदावन में भी जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है. यहां भी चार पहिया वाहन और बाहरी गाड़ियों को एंट्री नहीं दी जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.