Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

फिर निशाने पर रैपर Badshah का Night Club, पुलिस ने पंजाबी युवक को किया गिरफ्तार

42

मशहूर गायक और रैपर बादशाह से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। ये घटना बादशाह के फैंस को हैरान कर देगी। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में स्थित उनके नाइट क्लब पर बुधवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने रैपर बादशाह पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चंडीगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान पंजाब के फरीदकोट निवासी दीपक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक लंबे समय से कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में था। उसे दिल्ली से पकड़ा गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब बादशाह के क्लब को निशाना बनाया गया हो। पिछले साल नवंबर में भी क्लब के बाहर बाइक सवार युवकों ने देसी बम फेंककर धमाका किया था। उस वक्त भी कोई जनहानि नहीं हुई थी, लेकिन धमाके इतना जोरदार था कि क्लब के शीशे चकनाचूर हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.