Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

शहर में खतरे से खाली नहीं इस पुल का सफर, लोग रहें सावधान!

26

लुधियाना : शहर की लाइफ लाइन माने जाते जगरांव पुल का सफर खतरे से खाली नही है, जिसके तहत रिटेनिंग वाल गिरने से हादसों का डर बढ गया है। यहां बताना उचित होगा कि जगरांव पुल के फिरोजपुर रोड की तरफ जाने वाले हिस्से पर बने करीब 100 साल पुराने रेलवे ओवरब्रिज के साथ कुछ हिस्से में रिटेनिंग वाल का निर्माण नगर निगम द्वारा कई साल पहले करवा दिया गया था लेकिन जगरांव पुल के बाकी हिस्से में रिटेनिंग वाल की खस्ता हाल की तरफ नगर निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है जिसका सबूत जगरांव पुल से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले रोड के किनारे रिटेनिंग वाल गिरने के रूप में सामने आया है।

सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर द्वारा बी एंड आर ब्रांच के अफसरों के साथ साइट विजिट की गई जहां यह बात सामने आई कि जगरांव पुल से गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब की तरफ आने-जाने वाले हिस्से में भी रिटेनिंग वाल की हालत काफी खस्ता है। यहां कई जगह रिटेनिंग वाल में पेड़-पौधे उग गए हैं और मिटटी निकल रही है, जिससे पुल को नुकसान हो सकता है जिसके मददेनजर पराशर में अफसरों को सारी रिटेनिंग वाल के साथ कंकरीट की सील लगाने का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.