Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जबलपुर में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंजाम: बेटों ने की पिता की हत्या, नहर में फेंका शव

27

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के मझगवां थाना क्षेत्र के अगरिया गांव में पारिवारिक कलह ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया। दो बेटों ने अपने पिता को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और फिर हाथ-पैर बांधकर शव को करीब 10 किलोमीटर दूर बुढरी की बड़ी नहर में फेंक दिया।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने मृतक की पहचान 60 वर्षीय गिरानी कुमार चक्रवर्ती के रूप में की। पुलिस ने आरोपी बेटों 28 वर्षीय संतोष चक्रवर्ती और अजय चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी हरदयाल उदय सिंह के अनुसार, पिता और बेटों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद और गाली-गलौज होती रही थी। सोमवार को विवाद इतना बढ़ा कि बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को दूर ले जाकर नहर में फेंक दिया।a

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.