Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

15 अगस्त को सुबह 4 से बजे से चलेगी मेट्रो, स्वतंत्रता समारोह में शामिल होने वालों के लिए DMRC की खास तैयारी

40

देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त के दिन यानी स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में ध्वारोहण समारोह होगा. दिल्ली समेत पूरा देश आजादी का जश्न मनाएगा. ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने भी इस स्वतंत्रता दिवस को विशेष बनाने की तैयारी कर ली है. दिल्ली मेट्रो उन लोगों का सफर आसान करेगी, जो 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं. आइए जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो ने क्या तैयारी कर रखी है.

दिल्ली मेट्रो ने फैसला किया है कि वो स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए विशेष अतिथियों, आमंत्रित लोगों और आम जनता की सुविधा के लिए सुबह चार बजे से अपनी सुविधाएं शुरू कर देगी. यानी स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सभी लाइनों पर सुबह चार बजे ट्रेन चलना शुरू हो जाएंगी.

ट्रेन सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर हर 30 मिनट में

ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर हर 30 मिनट में उपलब्ध होंगी. उसके बाद, शेष दिन के लिए नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा. इसके अलावा, जिन लोगों के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वास्तविक निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें डीएमआरसी द्वारा आपूर्ति किए गए विशेष क्यूआर टिकटों का उपयोग करके कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी.

समारोह स्थल के सबसे नजदीक स्टेशन

लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे नजदीक हैं. ऐसी यात्रा की लागत की प्रतिपूर्ति रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को की जाएगी. डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंन) अनुज दयाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहार को सुगम बनाना हमारा मकसद है. मेट्रो में सफर करने वाले सभी यात्रियों को समय पर सेवाएं देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.