Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

शहडोल में कच्ची दीवार गिरी, बुजुर्ग पति पत्नी की दर्दनाक मौत..

18

शहडोल।मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में केशवाही के मझौली क्षेत्र मेंतेज बारिश में एक दीवार गिर गई। इस हादसे में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के समय पति पत्नी दोनों सो रहे थे तभी अचानक कच्ची दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई। बगल वाले कमरे में सो रहे पुत्र और बहू को जब आवाज सुनाई दी तो दोनों ने दौड़ लगा दी और आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर मलबे को हटाया गया।

पति-पत्नी दोनों गंभीर घायल थे उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, यहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। चौकी प्रभारी आशीष झरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश, कच्चे मकान की दीवार तेज बारिश के कारण भीग गई थी और रात में गिर गई।

परिवार के अन्य सदस्यों ने तेज आवाज सुनकर दौड़कर मदद की। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाकर दोनों को निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी सुबह ही पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.