उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागझिरी थाना क्षेत्र की निवासी एक छात्रा को राजस्थान के अजमेर शहर ले जाकर दुष्कर्म करने और उसका धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। आरोपित विवाहित मुस्लिम युवक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ अजमेर ले गया, वहां डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया फिर अपनी ससुराल राजगढ़ ब्यावरा ले गया, जहां धर्म परिवर्तन करके शादी का दबाव बना रहा था। इस बीच मौका मिलते ही युवती ने फोन से अपनी मां को जानकारी दी तो उज्जैन पुलिस राजगढ़ पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर युवती को छुड़वाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का मामला भी दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा उज्जैन के नागझिरी में नूरानी मस्जिद के पास रहने वाले फरजान खान पुत्र जफर खान को पिछले चार साल से जानती थी। तीन साल पहले फरजान ने छात्रा से कहा कि वह उसे पसंद करता है। इसके बाद वह उससे फोन पर बात करने लगा। युवती के परिवार वालों को इसकी जानकारी लगी तो उसने बात करना बंद कर दिया था। 27 अक्टूबर को छात्रा को बहला-फुसलाकर बातचीत करने के लिए फरजान ने इंदौर के अरविंदो अस्पताल के समीप बुलाया था। इसके बाद वह उसे बस से अजमेर ले गया। वहां दिल्ली गेट के समीप एक होटल में ठहराया। होटल में फरजान ने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। — राजगढ़ ले गया तो पत्नी व ससुर ने किया स्वागत छात्रा ने पुलिस को बताया कि अजमेर से वह उसे राजगढ़ ब्यावरा ले गया था, जहां फरजान की पत्नी और ससुर आए थे। उन्होंने उसे फरजान के साथ देखकर उसका खुशी से स्वागत किया और इस बात का समर्थन किया कि वह उससे धर्म परिवर्तन कराकर दूसरा निकाह कर ले। छात्रा ने फरजान के ससुर का फोन चुपके से लेकर अपनी मां को जानकारी दे दी। इसके बाद नागझिरी पुलिस व उसकी मां राजगढ़ पहुंची और छात्रा को आरोपित के कब्जे से छुड़वाया तथा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपित फरजान के खिलाफ धारा 366, 376(2) एन, 506 व 3/5 मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल...
Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ...
Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म...
JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश...
UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे...
Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर...
Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ...
Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर...
Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...
Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.