Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी... Babulal Marandi FIR: गिरिडीह के होटल में बैठक करने पर बाबूलाल मरांडी समेत 50 पर FIR, आचार संहिता उल्...

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से तबाही, 24 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा बच्चे लापता

14

अमेरिका के टेक्सास हिल कंट्री में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं. कुछ ही घंटों में यहां पर महीने भर की बारिश बरसी. कहर बनकर बरसी इस बारिश ने 24 लोगों की जान ले ली. वहीं, 20 से ज्यादा लड़कियां शुक्रवार से लापता हैं. यह लड़कियां गर्मियों की छुट्टी के कैंप में शामिल होने के लिए आई थीं. लेकिन लापता हो गई हैं. टीम इनकी खोज कर रही है.

आसमान से बरसी इस आफत की बारिश के चलते टेक्सास हिल कंट्री में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. पानी का लेवल इतना ज्यादा है कि सड़कें पानी से भर गई है, गाड़ियां डूब गई हैं, घरों तक में पानी भर गया है. राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. टीमों ने तेजी से बढ़ते बाढ़ के पानी में नाव और हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान चलाया है.

रेस्क्यू ऑपेरशन जारी

सेंट्रल केर काउंटी में रात भर में कम से कम 10 इंच (25 सेंटीमीटर) बारिश हुई, जिससे ग्वाडालूप नदी में अचानक बाढ़ आ गई. शुक्रवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केर काउंटी शेरिफ लैरी लीथा ने कहा कि 24 लोग मारे गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि अब तक 237 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 167 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है.

कई लोग हुए लापता

लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने कहा, जो लोग लापता हुए हैं उनमें कुछ एडल्ट हैं, कुछ बच्चे हैं. टीमों ने दर्जनों बचाव कार्य किए और लापता लोगों की तलाश की जा रही है. एलजी पैट्रिक ने कहा, मैं टेक्सास के लोगों से आग्रह कर रहा हूं कि वो दुआएं करें कि हम 20 गायब लड़कियों को ढूंढ लें. पैट्रिक ने कहा, 400 लोग राहत और बचाव का काम कर रहे हैं. वहीं, 9 बचाव दल, 14 हेलीकॉप्टर और 12 ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

बाढ़ से कैसे मची तबाही

एरिन बर्गेस का घर इनग्राम के पश्चिम में बम्बल बी हिल्स नदी के ठीक सामने मौजूद है. शुक्रवार की सुबह 3:30 बजे जब वहां भारी बारिश होनी शुरू हुई तो बारिश की आवाज से बर्गेस उठी, लेकिन वो घबराई नहीं, उन्हें लगा हमेशा की तरह बारिश हो रही है. लेकिन, ठीक 20 मिनट बाद, बर्गेस ने कहा कि पानी हमारे घर में भर गया.

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मैं और मेरा बेटा तैरते हुए एक पेड़ पर पहुंच गए जहां हम उस पर लटक गए और मेरा बॉयफ्रेंड और मेरा कुत्ता तैरकर दूर चले गए. अपने 19 वर्षीय बेटे के बारे में, बर्गेस ने कहा: शुक्र है कि वो 6 फीट से ज्यादा लंबा है. मैंने उसको पकड़ा हुआ था तभी मैं बच पाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.