Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, लोगों को मिलेगी राहत

33

मूनक, लहरागागा: पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज विधानसभा लहरा के अंतर्गत आने वाले गांव बुशहेरा और राजलहेड़ी के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत वाली दो नई जल सप्लाई स्कीमों का नींव पत्थर रखा है।

इस मौके पर मंत्री गोयल ने कहा कि इन दोनों योजनाओं का काम लगभग एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इन गांवों के हर घर में साफ और शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा। इन स्कीमों के तहत पानी की टंकियां, ट्यूबवेल, 14.08 किलोमीटर नई पाइप लाइन और सोलर सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे करीब 4700 गांववासियों को बिना रुकावट पीने लायक शुद्ध पानी मिलेगा। इन स्कीमों की देखभाल जी.पी.डब्ल्यू.एस.सी. द्वारा विभाग की मदद से की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार गांवों में साफ और शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। इसी मिशन के तहत पिछले एक साल में जिला संगरूर के 37 गांवों में जल सप्लाई योजनाओं के लिए 25.61 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है, जिससे लगभग 87,053 लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार अपने कार्यकाल में राज्य के सभी लोगों तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेगी।

इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री के पी.ए. राकेश कुमार गुप्ता, राम चंदर बुशहेरा, पाला बुशहेरा, परंपाल सिंह उर्फ सोनी जैलदार (ब्लॉक समिति चेयरमैन, मूनक), सरपंच लवजीत सिंह उर्फ बब्बी, करमवीर सिंह, प्यारा सिंह फौजी, नफा सिंह, चर्ना सिंह, मोहना सिंह, पंचायत सदस्य कृष्ण सिंह, फूल सिंह, रोशन सिंह, लाली, सतवंत सिंह, मनी सिंह राजलहेड़ी, करमजीत सिंह राजलहेड़ी, सरपंच राजवीर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.