Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

जेल में बंद MLA Raman Arora को लेकर आई नई जानकारी, पढ़ें…

25

जालंधर: भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी जालंधर सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा की वायस के नमूने और ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट की हैंडराइटिंग के नमूनों की अर्जी पर सुनवाई के लिए अतिरिक्त सैशन जज जसविंदर सिंह की अदालत ने 8 जुलाई की तारीख तय की है।

इसी मामले में गिरफ्तार रमन अरोड़ा और राज कुमार मदान की अग्रिम जमानत अर्जी पर भी सुनवाई 5 जुलाई को होगी। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए नगर निगम के ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट की न्यायिक हिरासत की सुनवाई 4 जुलाई को होगी और उन्हें 4 जुलाई को अदालत में पेश किया जाएगा।

वहीं नगर निगम इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत की सुनवाई 10 जुलाई को होगी। इसी मामले में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा व सुखदेव वशिष्ट द्वारा माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में दायर की गई जमानत याचिका पर भी 16 जुलाई को उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.