Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ का कहर, अब तक क्यों नहीं पहुंचीं सांसद कंगना रनौत? खुद बताई ये वजह

30

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बाढ़ का कहर पिछले तीन दिनों से जारी है. बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और बचाव के लिए प्रशासन की ओर से लगातार काम किये जा रहे हैं. लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है, लेकिन अब तक मंडी की सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर अब तक नहीं पहुंची हैं. इसको लेकर स्थानीय लोगों और राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं. राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन प्रभावित लोग अब भी मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

इस बीच कंगना रनौत ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल वह मंडी नहीं पहुंच सकी हैं, क्योंकि उन्हें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सलाह दी है कि जब तक जिले में कनेक्टिविटी पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती, तब तक वे मौके पर ना जाएं.

कंगना ने लिखा, “हिमाचल प्रदेश में हर साल फ्लड से भारी नुकसान हो रहा है, जो बहुत ही दिल तोड़ने वाला है. मैंने बाढ़ से प्रभावित मंडी जिले के सराज और अन्य इलाकों में पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मुझे सलाह दी कि जब तक कनेक्टिविटी बहाल नहीं हो जाती, तब तक मैं इंतजार करूं.”

क्यों नहीं पहुंचीं कंगना? खुद बताई वजह

उन्होंने बताया कि मंडी के डीसी (जिला उपायुक्त) ने बाढ़ के कहर के मद्देनजर इलाके में रेड अलर्ट जारी कर रखा है. जब उनकी ओर से मंजूरी मिलेगी तो वह प्रभावित इलाकों में जाएंगी. कंगना ने कहा, “मैं प्रशासन की अनुमति का इंतजार कर रही हूं और जल्द ही लोगों के बीच पहुंचने का प्रयास करूंगी.”

हालांकि, जब मीडिया ने जयराम ठाकुर से कंगना की गैरमौजूदगी पर सवाल किया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. जयराम ने कहा, “हम उन लोगों के साथ हैं जो इस त्रासदी में साथ खड़े हैं. जिनकी चिंता नहीं है. उनके बार में वह कुछ भी नहीं कहेंगे.

कंगना को लेकर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब कंगना रनौत की आपदा के वक्त क्षेत्र में अनुपस्थिति पर सवाल उठे हों. 2023 की बारिश के दौरान भी मंडी में भारी नुकसान हुआ था. उस दौरान भी कंगना पर प्रभावित क्षेत्रों में देर से पहुंचने के आरोप लगे थे. वर्तमान स्थिति में मंडी और सराज क्षेत्र में कई सड़कें और पुल बह चुके हैं, जिससे वहां पहुंचना मुश्किल हो गया है. प्रशासन युद्धस्तर पर राहत कार्य चला रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.