Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

यूपी, बिहार और बंगाल के आम का दुबई में लगा मेला, लंगड़ा-मालदा की महक के दीवाने हुए लोग

73

भारतीय आमों की ताजगी और खूशबू अब विदेशों में भी फैल रही है. अबू धाबी में गुरुवार को भारतीय आमों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने ‘इंडियन मैंगो मेनिया 2025’ उत्सव का आयोजन किया. इस उत्सव में जीआई टैग समेत आम के कई अलग-अलग किस्मों का प्रदर्शन किया गया.

यूएई (UAE) में भारतीय दूतावास और लुलु समूह के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रचार का प्रमुख उद्देश्य युएई और खाड़ी के क्षेत्रों में अधिक संख्या में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को आमों की अलग-अलग किस्मों से परिचित कराना है. प्रदर्शित की गई आम की किस्मों में क्षेत्रीय विशेषताएं शामिल थी, जैसे बनारसी लंगड़ा, दशहरी, चौसा, सुंदरजा, आम्रपाली, मालदा, भारत भोग, प्रभा शंकर, लक्ष्मण भोग, महमूद बहार, वृंदावनी, फसली और मल्लिका आदि.

लुलु हाइपर मार्केट में किया गया उद्घाटन

यूएई में इस उत्सव का उद्घाटन भारत के राजदूत संजय सुधीर ने लुलु हाइपरमार्केट और खालिदिया मॉल में किया. इस दैरान अबू धाबी में लुलु समूह के अध्यक्ष यूसुफ अली भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के काउंसलर (व्यापार और निवेश) रोहित मिश्रा, APEDA के उप महाप्रबंधक डॉ. सी.बी. सिंह और कई प्रतिष्ठित व्यक्ति भी शामिल हुए.

भारतीय आमों की ताजगी अब खाड़ी के घरों में भी

भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि इस उत्सव के जरिए वह भारतीय आमों, विशेषरूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पूर्वी क्षेत्र जैसे राज्यों के आमों की ताजगी और समृद्धि खाड़ी के पार के घरों में भी पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि लुलु वैश्विक स्तर पर भारतीय उपज को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मंच रहा है और APEDA ने हमेशा से भारतीय आम उत्पादकों को यूएई के बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वहीं लुलु समूह के अध्यक्ष यूसूफ अली ने कहा कि लुलु को यूई और खाड़ी के क्षेत्रों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर गर्व है.

APEDA ने आमों को हवाई मार्ग से लाने में की मदद

APEDA के अध्यक्ष अभिषेक देव ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने के लिए एपीडा की प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि एपीडा ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से आम की विविध किस्मों को हवाई मार्ग से लाने में मदद की है. उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल भारत की आम विविधता का जश्न मनाती है, बल्कि भारतीय उत्पादकों के लिए महत्वपूर्ण निर्यात अवसर भी पैदा करती है. इससे हमारे किसान भाईयों को लाभ होगा.

फलों के अलावा भी हुआ प्रदर्शन

ताजे फलों के प्रदर्शन के अलावा इस उत्सव में आम से बने कई मिठाईयां और व्यजंन भी शामिल किए गए थे. इसमें बेकरी, मैंगो पेस्ट्री, स्विस रोल, केक जैसी मिठाइयां शामिल थी. इसके अलावा मांबाझा पायसम, मैंगो पुलाव, मैंगो फिश करी जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजनों ने इसमें चार चांद लगा दिए. स्नैक्स और सलाद में मैंगो फ्रिटर्स, चाट, रायता और पेय पदार्थ में आम का जूस, स्मूदी, जैम और जेली आदि का भी प्रदर्शन किया गया, जो आम के बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाते थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.