Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर...

Jalandhar के सिविल अस्पताल में महिला के शव को लेकर बवाल, माहौल तनावपूर्ण

25

जालंधर : सिविल अस्पताल में महिला के परिवार वालों द्वारा जबरदस्त हंगामा करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर महिला के हत्या के आरोप लगाए हैं। गौरव नाम व्यक्ति का कहना है कि, महिला की शादी 7 साल पहले फ्रैंडस कालोनी के रहने वाले सुमित नामक व्यक्ति के हुई थी और उसके 2 बच्चे बेटा और बेटी है।

गौरव ने बताया कि ताये की बेटी को लेकर परिवार वाले अकसर परेशान रहते थे,. क्योंकि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। इस दौरान परिवार वालों द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि, महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। यही नहीं ससुराल वाले महिला का शव सिविल अस्पताल में रखकर मौके से फरार हो गए हैं। ससुराल वालों ने महिला के परिवार वालों को फोन करके बताया कि उसने सुसाइड कर लिया है।

परिवार वालों ने आरोप लगाए हैं कि महिला को पिछले 6 सालों से खाने को लिए रोटी नहीं दे रहे थे। इस मामले को लेक पंचायती फैसला भी हुआ था। पिछले 6 महीनों से ससुराल वाले महिला को उसके परिवार न मिलने देता था और न ही फोन पर बात करने देता था। परिवार वालों ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए कि गत रात उन्होंने महिला की हत्या करते तड़के सुबह उसका शव सिविल अस्पताल रखकर भाग गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पार्षद शैरी चड्ढा मौके पर पहुंची गए। परिवार ने इस की सूचना थाना 1 को भी दे दी है।

परिवार वालों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिवार वालों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि, अगर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क जाम करके प्रदर्सन किया जाएगा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। महिला के गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.