Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांवड़ यात्रा के कठोर नियम: गलती से भी न रखें जमीन पर, जानें पहनावे और खान-पान से जुड़ी सावधानियां क्या डार्क चॉकलेट वाकई सेहत के लिए फायदेमंद है? जानें इसके पोषक तत्व, सही चयन और सावधानियां अलीगढ़ में मानवता शर्मसार: 8.5 महीने की गर्भवती नाबालिग का अवैध गर्भपात, नहर किनारे दफनाया नवजात का ... मुजफ्फरपुर में इंसानियत तार-तार: 87 दिन पहले लापता छात्रा कोलकाता व भागलपुर के रेड लाइट एरिया में बे... शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन: 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट... अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान का शव पहुँचा प्रयागराज: झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कसारी-मसारी में हो... दही हांडी उत्सव पर महायुति सरकार का बड़ा फैसला: खेल विकास कोष से ₹1.12 करोड़ मंजूर, 1.60 लाख गोविंदा... इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मु... छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटील... दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ...

श्री दरबार साहिब माथा टेककर लौट रहे परिवार के साथ रूह कंपा देने वाला हादसा, मची चीख पुकार

22

बटाला: पंजाब में एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्री दरबार साहिब से माथा टेक कर लौट रहे परिवार कार की भयानक टक्कर हो गई है। जानकारी के मुताबिक,  जम्मू का परिवार श्री दरबार साहिब अमृतसर से माथा टेक कर लौट रहा था कि उनकी कार गुरदासपुर रोड के पास एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए बटाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला की पहचान जशनप्रीत कौर (उम्र 25) पत्नी हरप्रीत सिंह, निवासी नौशहरा (राजौरी), जम्मू के रूप में हुई है। इस, हादसे में मृतक महिला के पति हरप्रीत सिंह, जगमोहन सिंह, समरप्रीत सिंह, सभी निवासी नौशहरा जम्मू घायल हो गए हैं। समरप्रीत सिंह की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते उसे अमृतसर रैफर किया गया है।

जानकारी देते हुए जम्मू के रहने वाले जगमोहन सिंह फौजी ने बताया कि वह सोमवार शाम को श्री दरबार साहिब के दर्शन करके अपने परिवार के साथ जम्मू वापस आ रहा था। जब वह बटाला से थोड़ा आगे शुगर मिल के पास पहुंचा तो अचानक उसकी कार टाटा हैरियर (नंबर जे.के 11 ई 4829) आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। थाना सदर की पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल बटाला में पोस्टमार्टम कराकर वारिसों के हवाले कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.