Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ...

पंजाब के इन इलाकों के लोग रहें बेहद Alert, मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

89

 हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पंजाब पर भी दिखने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के अनुसार हिमाचल के सात जिलों में बाढ़ की स्थिति बन रही है, जिससे पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी खतरा बढ़ गया है।

हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में भारी वर्षा के चलते नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंडी के पंडोह डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब की ओर बहने वाली नदियों में भी जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में डैम से करीब 43,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे सतलुज और ब्यास के किनारे बसे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के होशियारपुर, रोपड़, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में प्रशासन ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों के पास न जाएं और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर रखें।

आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है और NDRF की टीमें तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। पिछली बार 2023 में भी हिमाचल की भारी बारिश के कारण पंजाब के कई इलाकों में पानी घुस गया था, जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इस बार भी मौसम विभाग द्वारा तेज हवाओं, बिजली गिरने और भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीण और नदी किनारे बसे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पर्यटकों और आम जनता को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.