Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ब्रिटेन में फगवाड़ा के मशहूर डॉक्टर की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर... पंजाब के फिरोजपुर में पराली जलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, ममदोट और मल्लांवाला थाने में मामल... फिरोजपुर के मक्खू में अमृतसर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट कार की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक... अमृतसर में बॉर्डर पार ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन, 160 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार पठानकोट में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल, पेन और कंप्यूटर बंद रखकर जताया रोष— पांच द... पंजाब PCS परीक्षा परिणाम में धांधली पर तरुण चुघ का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला, CBI जांच की मांग अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे लंच, मनोहर लाल और राव इंद्रजीत सिंह समेत कई दिग... हरियाणा के अंबाला छावनी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा, जनसभा के दौरान मंत्री अनिल विज के ... फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में फर्जी विजिलेंस अधिकारी गिरफ्तार, सीएमओ को नौकरी से हटाने की दी थी... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री और मंत...

मुख्यमंत्री मोहन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वितरित करेंगे लैपटॉप, कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा कार्यक्रम

42

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 4 जुलाई को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप वितरित करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रति विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि लैपटॉप क्रय करने के लिये उनके बैंक खाते में अंतरित करेंगे। इस वर्ष 94 हजार 234 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रूपये की राशि दी जा रही है।

कार्यक्रम में प्रदेश के 500 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक सहभागिता करेंगे। प्रदेश में पिछले वर्ष 2023-24 में 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में 224 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये की राशि अंतरित की गयी थी। प्रदेश में यह योजना वर्ष 2009-10 से संचालित हो रही है। पिछले 15 वर्षों में इस योजना में 4 लाख 32 हजार 16 विद्यार्थियों के बैंक खातों में एक हजार 80 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप के लिये अंतरित की जा चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.