Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

भोपाल में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक डूबा, हुई मौत

28

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में बैरसिया इलाक़े के ललरिया गांव के तालाब में एक लड़के की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। 13 वर्षीय तोहीद नामक लड़का रविवार शाम को अपने साथियों के साथ गाँव में बने तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बच्चे के डूबने की जानकारी लगते ही तुरंत ही स्थानीय सरपंच ओैर गाँव के लोग तालाब पार पहुँचे और पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी।

स्थानीय प्रशासन द्वारा SDERF को बुलाया गया और देर रात तक बच्चे को तालाब में ढूंढा गया। हालाँकि रात ज़्यादा होने की वजह से कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। जिसके कारण  रात में रेस्क्यू आपरेशन को रोक दिया गया उसके बाद सोमवार सुबह को फिर से रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया

क़रीब अठारह घंटे की कड़ी मशक़्क़त के बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे युवक की लाश तालाब से निकाली गई। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान एसडीएम आशुतोष शर्मा पूरे समय प्रशासनिक अमले के साथ मोजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.