Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

अगले जन्म में कॉकरोच या चूहा बने तो…मौत से 10 महीने पहले शेफाली ने दूसरे जन्म पर कही थी ये बात

6

एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं रहीं. उनके जाने के बाद कई तरह की बातें हो रही हैं. कहा जा रहा है कि वो एंटी एजिंग दवाई ले रही थीं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि शेफाली ने जवान दिखने के लिए कई तरह की सर्जरी भी करवाई थी. हालांकि एक इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला ने बताया कि वो स्किन डॉक्टर्स के पास जाती थीं. मगर उन्होंने ये बताने से इनकार कर दिया था कि उन्होंने क्या क्या करवाया. इसी दौरान उन्होंने अगले जन्म के बारे में बात की थी.

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में शेफाली ने कहा था कि जो लोग सुंदर दिखने के लिए सर्जरी या किसी और चीज़ का सहारा लेते हैं वो गलत नहीं हैं. उन्होंने कहा था कि हर शख्स सुंदर दिखना चाहता है. इसमें कुछ भी गलत नहीं. पॉडकास्ट के दौरान पारस पूछते हैं, “आप एस्थेटिशियन के पास जाती हैं? जो बोटॉक्स, फिलर्स, फेस सर्जरी करते हैं.” इस पर शेफाली कहती हैं, “प्लास्टिक सर्जन्स अलग हैं और स्किन डॉक्टर्स अलग हैं.” पारस पूछते हैं, “आपने क्या क्या कराया है?” तो शेफाली कहती हैं, “ये बताने वाली बात थोड़ी होती है.”

“इसमें बहुत दर्द होता है”

शेफाली ने कहा कि हर कोई अच्छा दिखना चाहता है. आपकी हाइट कम होगी तो आप लंबा होने चाहेंगे. इसमें गलत क्या है. ये अंगूर खट्टे होने वाली बात है. उन्होंने कहा, “जो करा नहीं सकते. जिनके पास रास्ता नहीं है. जिनको समाज का बड़ा डर रहता है. उन्हें लगता है कि ये गलत है. ये गलत नहीं है. अगर आप प्रो (सबकुछ जानते हैं इसके बारे में) हैं. ये बहुत महंगा होता है. और इसमें बहुत दर्द होता है.”

अगले जन्म पर कही ये बात

शेफाली ने कहा था, “जो मन को अच्छा लगे वो करो. आपका इस जीवन में जन्म हुआ है, आप जो भी हैं. आप किस्मत वाले हैं. जो करना है करिए. अगले जन्म में क्या होगा अगर आप कॉकरोच बनकर पैदा हुए, क्या होगा अगर आप चूहा बनें. क्या करेंगे आप. आप पैदा हुए हैं और आप किस्मत के धनी भी हैं. तो आपको जो चीज़ें खुश करती हैं वो कीजिए. हां किसी का मन मत दुखाओ. पर आप खुद को बेहतर करने के लिए कुछ कर सकते हैं तो इसमें दिक्कत क्या है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.