Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ...

लव पार्टनर के साथ एक बार जरूर करें ये 10 एक्टिविटी, लाइफटाइम गुदगुदाएंगी यादें

11

पार्टनर के साथ जिंदगी भर गुदगुदाने वाली यादें बनानी हैं तो साथ में घूमने से बेहतर और क्या होगा. शादी के बाद के कुछ दिन ऐसे होते हैं जिनमें कपल अपने लिए टाइम निकाल लेते हैं, लेकिन समय के साथ जैसे-जैसे जिम्मेदारियां बढ़ती जाती हैं तो समय से लेकर बजट तक का ध्यान रखना पड़ता है, इसिलए शुरुआती दिनों में ही कुछ एक्टिविटीज अपने पार्टनर के साथ जरूर करनी चाहिए. हालांकि आप एक एज के बाद भी इन एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं और अपनी लाइफ के मोमेंट्स को रीक्रिएट करने के साथ ही नया फ्रेश स्टर्ट कर सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं ऐसी रोमांच से भरी एक्टिविटीज के बारे में जिन्हें पार्टनर के साथ जरूर करना चाहिए. इसी के साथ हम उन जगहों के बारे में भी जानेंगे, जो इन एडवेंचर के लिए बेस्ट हैं.

रिश्ते में नयापन बनाए रखने के लिए ये बहुत जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ क्वाविटी टाइम स्पेंड करें. इससे बनने वाली यादें ही होती हैं जो ताउम्र रिश्ते की डोर को थामे रखने का काम करती हैं, क्योंकि इससे एक-दूसरे को समझने में भी मदद मिलती है. तो चलिए जान लेते हैं उन एडवेंचर एक्टिविटीज के बारे में जो आपको अपने लव लाइफ पार्टनर के साथ करनी चाहिए.

  1. आपको अपने पार्टनर के साथ एक बार केरला के त्रिशूर जिले में स्थित ‘नियाग्रा फॉल्स’ को जरूर विजिट करना चाहिए. ये जगह बेहद खूबसूरत है और रोमांच का अनुभव भी कराती है.
  2. ऋषिकेश योग नगरी कहलाता है और अध्यात्म के लिए सबसे ज्यादा लोग यहां पहुंचते हैं. ये जगह कई एडवेंचर एक्टिविटी के लिए मशहूर है. आपको यहां पर पार्टनर के साथ कपल बंजी जंपिंग का एक्सपीरियंस लेना चाहिए.
  3. ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिए भी पॉपुलर प्लेस है. दोस्तों के साथ तो लोग यहां पहुंचते ही हैं. आप अपने लव पार्टनर के साथ राफ्टिंग करने का लुत्फ उठाएं जो काफी यादगार रहेगा.
  4. जयपुर भी एक ऐसी जगह है जो टूरिस्ट के लिए काफी पसंदीदा डेस्टिनेशन है. यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ हॉट एयर बलून में सवारी कर सकते हैं.
  5. केरल का वरकला बीच काफी लोकप्रिय है. यहां पर अपने पार्टनर के साथ पैरा मोटरिंग का लुत्फ उठा सकते हैं, जिसमें आपको काफी एडवेंचरिंग एक्सपीरियंस होगा.
  6. जैसलमेर के रेगिस्तान में लव पार्टनर के साथ ऊंट की सवारी लुत्फ भी आपको एक बार जरूर लेना चाहिए. शाम को सनसेट के टाइम तो नजारा फोटोग्राफी के लिए भी शानदार होता है.
  7. कपल्स के लिए कश्मीर का गुलमर्ग किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां पर अपने पार्टनर के साथ स्कीइंग कर सकते हैं या फिर बर्फ की वादियों में जमकर मस्ती की जा सकती है.
  8. भारत का बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत मशहूर है, इसलिए इसे कैपिटल ऑफ पैराग्लाइडिंग भी कहा जाता है. रोमांच का मजा अगर पार्टनर के साथ लेना हो तो यहां एक बार जरूर आना चाहिए.
  9. केरल और हैदराबाद में बैंबू हाउस हाउस और ट्री हाउस काफी पॉपुलर हैं. अपने पार्टनर के साथ आपको यहां पर कुछ क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करना चाहिए.
  10. भारत में पांडिचेरी से लेकर गोवा तक कई ऐसी जगहें हैं जो अंडर वाटर एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जानी जाती हैं. आप अपने पार्टनर के साथ इन जगहों में से एक पर जा सकते हैं और स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.