Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक रही धार की पारंपरिक बाग प्रिंट कला, वियतनाम में हो रहा भारत का प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश में अब किसी भी जिले से हो सकेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री, नई 'सर्वत्र' प्रणाली होगी शुरू पंचकर्म चिकित्सा उपकरणों के लिए देश भर में तय होंगे एक जैसे मानक मालगाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ साल के बाघ शावक की दर्दनाक मौत, रातभर दहाड़ती रही मां बालाघाट में शिकार के लिए बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर सनसनीखेज वारदात, दीपावली मनाने आई पुणे की एयर होस्टेस की चाकू गोदकर ह... सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद

अकाली दल के नए अध्यक्ष पर लगी मोहर, जानें किसे मिली कमान

50

 अकाली दल से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए यहां तेजा सिंह समुंद्री हॉल में एक आम सत्र बुलाया गया, जिसमें 117 निर्वाचन क्षेत्रों से 567 प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अकाली दल के अध्यक्ष का चुनाव कर लिया है।

आपको बता दें, एक बार फिर सुखबीर सिंह बादल को अकाली दल का अध्यक्ष चुना गया है। अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने सुखबीर सिंह बादल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद परमजीत सरना ने प्रस्ताव का समर्थन किया और सभी ने हाथ उठाकर सुखबीर सिंह बादल को दोबारा अध्यक्ष चुना है। पंजाब के एक प्रमुख अकाली नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सर्वसम्मति से शिरोमणि अकाली दल का फिर से अध्यक्ष चुना गया है।  यह सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व और शिरोमणि अकाली दल को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका में पार्टी के निरंतर विश्वास को रेखांकित करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.