Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ट्रेन की चपेट में आने से जवान की मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

46

दीनानगर: पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव मदोवाल में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक अभिषेक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब अमृतसर से पठानकोट जा रही डीएमयू ट्रेन गांव के नजदीक से गुजर रही थी।

मृतक युवक की पहचान अभिषेक पुत्र तरसेम मसीह, निवासी मदोवाल के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।रेलवे पुलिस अधिकारी भुपिंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के लिए शव को गुरदासपुर सिविल अस्पताल भेजा जाएगा। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.